आइस पाइस
#आइस पाइस#
एक ऐसा खेल जिसे बचपन में हम बहुत खेला करते थे जिसे कई नामो से जाना जाता है जैसे- आँख मिचौली, छुपन छुपाई, आइस पाइस, आस-पास, दुका मिचौनी आदि। हमसे से शायद ही कोई होगा जिसने ये खेल न खेला हो, हाँ ऐसा अवश्य हो सकता है स्थानीय भाषा में इसका नाम अलग हो। इस खेल को कई बच्चे साथ मिलकर खेलते हैं जिसमें एक साथी को छोड़ कर बाकी सब छुप जाते हैं फिर वह साथी सभी बच्चों को ढूंढता है। जो बच्चा छुपे हुए बच्चों को ढूँढता है उसे हम चोर कहते थे। रोचक बात ये है कि जिसे हम आइस पाइस नाम से जानते हैं उसका वास्तविक नाम आई स्पाई ( I Spy) है जिसका अर्थ मैं जासूस हुआ। जिसे हम चोर मानते थे वो तो जासूस निकला, और छुपने वाले चोर। बात सत्य भी है चोर ही छुपते हैं जासूस तो चोरों की खोजबीन करता है।
#hindibhashabharti
Dr. Amit Bharti
Comments
Post a Comment